CM Yogi in Chitrakoot. गोस्वामी तुलसीदास की जन्म जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चित्रकूट में आयोजित तुलसी जन्म जयंती महोत्सव में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले तुलसी कुटीर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद मानस मंदिर में दर्शन कर पूजन संपन्न किया। मुख्यमंत्री का यह दौरा श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक गौरव का केंद्र बन गया।

रामचरितमानस के हस्तलिखित स्वरूप के किए दर्शन

सीएम योगी ने मानस मंदिर परिसर में स्थित गोस्वामी तुलसीदास द्वारा लिखित हस्तलिखित रामचरितमानस के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के उद्घोष किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

संत मोरारी बापू की कथा में शिरकत

मुख्यमंत्री ने कथा स्थल पर उपस्थित होकर संत मोरारी बापू की रामकथा में भी भाग लिया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।

शिक्षा और कृषि कार्यक्रमों में भी रहे शामिल

मुख्यमंत्री योगी दोपहर 12:35 बजे परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया। दोपहर 1 बजे कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे और वहां की परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुए।

कड़ी सुरक्षा, विपक्षी नेता नजरबंद

सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, भीम आर्मी के संजय गौतम, सामाजिक कार्यकर्ता मीरा भारती समेत कई विपक्षी नेताओं को नजरबंद कर लिया गया। अनुज यादव को कोतवाली में बैठाया गया, उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विरोध की आवाज दबा रही है।

श्रद्धा और भक्ति का माहौल

मुख्यमंत्री के आगमन से चित्रकूट में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मानस मंदिर और तुलसी कुटीर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति और स्थानीय प्रशासन ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों ने भी तुलसीदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tariffs On India:25% टैरिफ से तहलका!,ट्रंप बोले- रूस से नाता तो भुगतो!,सुनिए क्या बोले अर्थशास्त्री?

शेयर करना
Exit mobile version