ट्रेड यूनियन और किसान संगठन और मजदूरों से जुड़े 25 करोड़ से अधिक लोग आज हड़ताल पर हैं। वे नए 4 नए लेबर लॉ और निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि इससे काम के घंटे बढ़ेंगे, कंपनी मालिकों को सजा से बचाव मिलेगा, जॉब सिक्योरिटी पर असर पड़ेगा। इस हड़ताल से सरकारी बैंकों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं, पोस्ट ऑफिस और पब्लिक सेक्टर की कंपनियों जैसी सेवाएं पूरी तरह आज बंद रहेंगी।
क्या खुला रहेगा ?
इस हड़ताल से ट्रेन सेवाएं, स्कूल और कॉलेज साथ ही प्राइवेट संस्थान खुले रहेंगे इनपर हड़ताल का कोई भी असर देखने को नहीं मिलेगा।
इन सेवाओं पर पड़ेगा असर
-हड़ताल के चलते -बैंकिंग और बीमा सेवाएं
-डाक विभाग
-कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन
-राज्य परिवहन सेवाएं
-सरकारी कार्यालय
हड़ताल में ये संगठन हो रहे शामिल
इस हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा कर्मी शामिल हैं जो बैंकिंग, डाक सेवा और अन्य विभागों से आते हैं। हड़ताल में कुल 7 संगठन शामिल हैं जिनके नाम हैं-
-ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
-इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस
-सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स
-हिंद मजदूर सभा
-सेल्फ-एम्प्लॉयड वूमेन्स एसोसिएशन
-लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन
-यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस
इनके समर्थन में –
-संयुक्त किसान मोर्चा
-ग्रामीण मजदूर यूनियनें
-रेलवे, एनएमडीसी और स्टील उद्योग के कर्मचारी