पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता स्थित अपने कालीघाट आवास से राज्य की 294 में से 291 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं।

बता दें, टीएमसी ने इस बार भी दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र की तीन सीटें सहयोगी दल के लिए छोड़ दी हैं, जिसके चलते इन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

आपको बता दें, सबसे अहम फैसला यह रहा कि ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम से चुनाव नहीं लड़ेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बताया कि ममता अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगी। यहां उनका मुकाबला भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी से होगा।

बता दें, भाजपा ने सुवेंदु अधिकारी को इस बार दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं टीएमसी ने नंदीग्राम से पवित्र कर को टिकट दिया है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थीं, जहां उन्हें सुवेंदु अधिकारी से बेहद करीबी मुकाबले में 1956 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। बाद में उन्होंने भवानीपुर सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में वापसी की थी।

टीएमसी की इस सूची में सामाजिक संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। पार्टी ने 52 महिलाओं को टिकट दिया है, जबकि 78 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जनजाति और 47 मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को भी मौका मिला है।

इसके अलावा पार्टी ने इस बार कई नए और युवा चेहरों को टिकट दिया है। कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के टिकट काटे भी गए हैं, जबकि कुछ नेताओं की सीटों में बदलाव किया गया है। क्रिकेटर और मंत्री मनोज तिवारी का टिकट भी इस बार काट दिया गया है।

गौरतलब है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 से लगातार पश्चिम बंगाल की सत्ता में बनी हुई है और इस बार भी पार्टी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश में है।

''हर तीर्थ स्थलों पर व्यवस्था सुधरी'',लखनऊ से बोले CM Yogi | UP News |

शेयर करना
Exit mobile version