Tanya Mittal on Aishwarya Rai: कंट्रोवर्सी पर कंट्रोवर्सी….और उसकी के साथ अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर रायता फैलाने वाली तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की वो कंटेस्टेंट बन चुकी है जो बाहरी लोगों के साथ साथ घर के लोगों की भी रडार पर आ चुकी है…और टारगेट बन चुकी है….
सितारों की खूबसूरती और स्टाइल हमेशा चर्चा का विषय होती है, लेकिन कुछ बयान सीधे सुर्खियों में छा जाते हैं। बिग बॉस 19 की प्रतिभागी तान्या मित्तल भी ऐसी ही हैं। अपने बेबाक बयानों और एटीट्यूड के कारण तान्या अक्सर लोगों के रडार पर रहती हैं।

ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत होने का दावा
2022 में जोश टॉक्स के एक वीडियो में तान्या ने अपने बचपन के अजीब सपनों और प्रसिद्धि तक के सफर का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सपने आते थे कि उन्होंने अंबानी का बिजनेस संभाल लिया है, सुष्मिता सेन ने अपना ताज उन्हें सौंप दिया है और वे ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत हैं। तान्या बताती हैं कि वे यह बात लोगों को बताती थीं।

बनिया परिवार में पालन-पोषण और संघर्ष
तान्या ने साझा किया कि उनका पालन-पोषण बनिया परिवार में हुआ। मां उन्हें समझाती थीं कि लड़कियों के लिए नियम कड़े हैं: शाम 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना, मोबाइल पर लड़कों से बात नहीं करना, और खाना बनाने के अलावा कुछ नहीं सीखना। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद उनका खूबसूरत बनने का भूत जागा।

मिस एशिया का क्राउन और नई जर्नी
तान्या ने अपनी मेहनत और जर्नी के बारे में बताया कि उन्होंने खुद को सुंदर बनाया और भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने मिस एशिया का क्राउन जीता, जो भारत ने पिछले 12 साल में पहली बार हासिल किया। तान्या ने गर्व से कहा कि लोग जब उनसे पढ़ाई के बारे में पूछते हैं, तो वे आत्मविश्वास से बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 12वीं पास की है और ग्रेजुएशन नहीं की।