लखनऊ- उत्तर प्रदेश में SIR को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है….बता दें कि SIR के तहत 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी है… चुनाव आयोग का शत-प्रतिशत नोटिसों पर कार्रवाई का दावा है…
और अब अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को होगी जारी…फाइनल सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना है… 12.55 करोड़ नाम पहले से सूची में शामिल थे…
1.04 करोड़ मतदाताओं का 2003 सूची से नहीं मिलान हुआ. जिसके बाद दस्तावेज मांगकर घर के पास ही सुनवाई कराई गई. 2.22 करोड़ मामलों में बीएलओ ने घर-घर जाकर जांच की.
97% से अधिक नाम सूची में बने रहने की उम्मीद है…. 86.69 लाख नए आवेदन, 3.18 लाख नाम कटने के लिए आवेदन है…..













