Uttar-Pradesh: अयोध्या जिले में पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ और SDM सुधीर कुमार के बीच एक गर्मागरम बहस का ऑडियो वायरल हुआ है। इस बहस में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक सुनने को मिली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। ऑडियो में बाबा गोरखनाथ गाली-गलौज करते हुए एसडीएम से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एसडीएम ने गिड़गिड़ाते हुए मामले को शांत करने की कोशिश की।

बता दें, यह विवाद आंगनबाड़ी भवन के निर्माण को लेकर हुआ। बाबा गोरखनाथ ने आरोप लगाया कि एसडीएम सुधीर कुमार ने उच्च न्यायालय (HC) के निर्देशों का हवाला देकर निर्माण में बाधा डालने की कोशिश की है। पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि वह सीलिंग की जमीन पर दबंगों द्वारा निर्माण करवा रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य में रोड़ा अटकाया जा रहा है।

बाबा गोरखनाथ ने एसडीएम पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर निर्माण कार्य को रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं और उन पर अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं। इस विवाद ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है, और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल हुए ऑडियो ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और क्या इस विवाद को सुलझाने पर कोई कार्रवाई होगी।

"कुछ तो लाज रखनी चाहिए थी" मोईद खान से बातचीत पर Sanjay Nishad का Akhilesh Yadav पर हमला!

शेयर करना
Exit mobile version