सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) ने सोमवार को समीक्षा बैठक हुई, जोकि लखनऊ के रविंद्रालय में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी चुनाव चिन्ह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

ओपी राजभर चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

सुभासपा ने समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ओम प्रकाश राजभर को चुना गया है। वर्तमान में ओपी राजभर योगी सरकार में मंत्री हैं और NDA के प्रमुख सहयोगी दल की भूमिका में हैं। इस दौरान समीक्षा बैठक में उपचुनाव से पहले पार्टी को नई दिशा देने की तैयारी की गई।

पार्टी का चुनाव चिन्ह बदला

SBSP के समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान के साथ चुनाव चिन्ह बदला गया है। बैठक में पार्टी का चुनाव चिन्ह छड़ी को बदल दिया गया है। अब सुभासपा का नया चुनाव चिन्ह चाबी होगा। वहीं पार्टी बैठक के कार्यक्रम में महंत राजू दाल भी मौजूद रहे।

इसलिए बदला चुनाव चिन्ह

ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने NDA की सहयोगी दल के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थे। इस दौरान उनका कहना था कि पार्टी चुनाव चिन्ह की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, उन्होंने बताया था कि मतदाताओं ने छड़ी चुनाव चिन्ह की जगह हॉकी पर वोट डाल दिया था।

कन्नौज में रेप केस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश पर कसा तंच, बोले- सपा का चरित्र सभी जानते हैं

शेयर करना
Exit mobile version