Uttar- Pradesh: सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, यहां से काम करने गए 5 लोगों की हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। सभी मृतक सहारनपुर के निवासी थे और पेंट का काम करने के लिए कुरूक्षेत्र गए थे।

आपको बता दें कि सूत्रों के मुताबिक, मृतक सभी लोग ठेकेदार के साथ मजदूरी करने के लिए कुरूक्षेत्र गए थे। वे अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। इसी दौरान अंगीठी से निकली गैस के कारण सभी लोग बेहोश हो गए, जिससे उनकी जान चली गई।

बता दें, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वालों में एक परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, और सभी की उम्र लगभग 30 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

घटना के बाद से सहारनपुर में मृतक के घर में शोक का माहौल है, और परिवार के सदस्य सदमे में हैं।

पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना के पीछे की असल वजह क्या है।

The post Saharanpur: Haryana में 5 लोगों की मौत, आग से झुलसे मजदूर… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

शेयर करना
Exit mobile version