लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने अपने यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत RailOne ऐप के बारे में एक अहम बयान जारी किया है। इस ऐप के माध्यम से अब यात्री घर बैठे आसानी से रेल टिकट बुक कर सकते हैं। अनारक्षित टिकटों के लिए अब काउंटर पर खड़ी लंबी लाइनों से राहत मिल सकेगी।
लखनऊ
➡उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने जारी किया बयान
➡RailOne ऐप से घर बैठे बुक करें रेल टिकट
➡अनारक्षित टिकट काउंटर की लाइन से मिलेगी राहत
➡UPI, डेबिट क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से सुरक्षित भुगतान#Lucknow #RailOneApp #TrainTicketBooking #DigitalPayment #UPIRailTickets… pic.twitter.com/S8fWaKizzQ— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 1, 2026
RailOne ऐप के जरिए टिकट बुकिंग के लिए UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, और नेट बैंकिंग जैसे सुरक्षित डिजिटल भुगतान के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, R-Wallet से टिकट बुक करने पर 3% बोनस कैशबैक की सुविधा दी जा रही है। अन्य डिजिटल माध्यमों से अनारक्षित टिकट पर 3% की छूट भी मिलेगी।
यह छूट योजना 14 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगी। RailOne ऐप का उपयोग समय और धन दोनों की बचत करेगा, जिससे यात्रा की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी।
उत्तर रेलवे ने माघ मेला-2026 के दौरान यात्रियों से अपील की है कि वे RailOne ऐप के माध्यम से ही टिकट लें। साथ ही, भ्रामक ऐप्स से बचने और कैशलेस यात्रा अपनाने का आग्रह किया गया है।















