अक्षय कुमार की अब तक की सबसे बड़ी और महंगी कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘हाउसफुल 5’ ने शुक्रवार को बड़े पर्दे पर जोरदार एंट्री की। दो वर्जन (‘हाउसफुल 5A’ और ‘5B’) के साथ रिलीज़ हुई इस स्लैपस्टिक एंटरटेनर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की।

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में कुल 19 कलाकार नजर आए, जिनकी कॉमिक टाइमिंग और डबल क्लाइमैक्स ने ऑडियंस को बांधे रखा।

पहले दिन की कमाई

Box Office ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन ₹24 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। यह कलेक्शन 2019 की ‘हाउसफुल 4’ (₹19.08 करोड़) और इस साल की ‘स्काई फोर्स’ (₹11.50 करोड़) से बेहतर है।

किसे पछाड़ा, किससे पिछड़ी?

‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन की कमाई में अजय देवगन की ‘RAID 2’ (₹19.25 करोड़) को पीछे छोड़ा, लेकिन सलमान ख़ान की ‘सिकंदर’ (₹26 करोड़) और साल की सबसे बड़ी ओपनर ‘छावा’ (₹31 करोड़) को नहीं पछाड़ सकी।

थिएटर ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

  • सुबह के शो: 13.86%
  • दोपहर के शो: 28.00%
  • शाम के शो: 28.01%
  • रात के शो: 45.65%

रात के शो में दर्शकों की सबसे ज़्यादा भीड़ देखने को मिली।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में ₹24 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन का ₹40.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

क्या फिल्म करेगी बजट रिकवर?

करीब ₹350 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली इस फिल्म के लिए अब असली चुनौती अगले कुछ हफ्तों में ऑडियंस को थिएटर तक खींचना और लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

Bakrid 2025: सुरक्षा घेरे में Sambhal में Namaz हुई अदा, सुनिए क्या बोले CO Anuj Chaudhary?

शेयर करना
Exit mobile version