वेटिकन सिटी ने आधिकारिक बयान जारी कर शोक व्यक्त किया

वेटिकन सिटी:
Pope Francis Passes Away: दुनिया भर में करोड़ों कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक प्रमुख, पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेटिकन सिटी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

पिछले कुछ महीनों से पोप फ्रांसिस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वेटिकन प्रशासन ने समय-समय पर उनकी तबीयत को लेकर जानकारी साझा की थी, लेकिन आज उनके निधन की खबर से विश्वभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

धार्मिक और वैश्विक योगदान अविस्मरणीय

पोप फ्रांसिस को उनके करुणामयी स्वभाव, गरीबों और शरणार्थियों के प्रति संवेदनशीलता, तथा वैश्विक शांति के संदेशों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भी अहम भूमिका निभाई थी।

वेटिकन में शोक की घोषणा

वेटिकन सिटी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर सात दिन का आधिकारिक शोक घोषित किया है। उनके उत्तराधिकारी की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है।

National Herald को लेकर Alka Lamba ने BJP के खिलाफ जारी किया पोस्टर, भड़के भाजपाई!

शेयर करना
Exit mobile version