प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से सम्मानित किया। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने दो देशों के बीच गहरे और मजबूत संबंध बनाने में अहम भूमिका निभाई हो।
प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया
इस सम्मान को स्वीकार करते हुए PM मोदी ने कहा, “मैं इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार करता हूं। मेरा सम्मान, भारत का सम्मान है। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।” उन्होंने भारत और साइप्रस के बीच बढ़ते हुए संबंधों को लेकर खुशी जताई और कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती और भी मजबूत होगी।
भारत-साइप्रस रिश्तों में नया अध्याय
PM मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम मिला है। साइप्रस ने भारत के साथ रक्षा, ऊर्जा और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। यह सम्मान इस मजबूत रिश्ते का प्रतीक भी माना जा रहा है।
साइप्रस के लिए महत्वपूर्ण कूटनीतिक संकेत
इस सम्मान के माध्यम से साइप्रस ने न सिर्फ PM मोदी की व्यक्तिगत उपलब्धियों को सराहा है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि भारत के साथ उनका गठबंधन कितनी गहराई तक पहुंच चुका है।