दिल्ली- PM मोदी इस वक्त विदेशी दौरे पर है…PM मोदी लगातार भारत की विदेश नीति को बेहतर बनाने की दिशा में अपने कदम को और ज्यादा आगे बढ़ा रहे है….इसी बीच में पीएम मोदी ने एक बार फिर से देश का मान बढ़ा दिया है…और नया इतिहास रच डाला है…
बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रचते हुए इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। लगातार 4078 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए, मोदी अब स्वतंत्र भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
इंदिरा गांधी रह गईं पीछे, मोदी ने रचा नया अध्याय
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दो कार्यकालों में मिलाकर 4077 दिन तक देश का नेतृत्व किया था। नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक दिन पीछे छोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
नेहरू का रिकॉर्ड अब भी सबसे ऊपर, लेकिन क्या 2029 तक टूटेगा?
भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड अब भी कायम है। उन्होंने लगातार 6126 दिन तक देश का नेतृत्व किया। अगर मोदी सरकार अगले कार्यकाल तक ऐसे ही चलती रही, तो यह रिकॉर्ड भी खतरे में पड़ सकता है। सवाल उठता है—क्या 2029 तक नेहरू का रिकॉर्ड भी टूटेगा?
1947 के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की
मोदी इस मायने में भी खास हैं कि वे 1947 के बाद जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया। साथ ही, वे गुजरात जैसे गैर-हिंदी भाषी राज्य से आने वाले पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने इतने लंबे समय तक केंद्र की सत्ता पर पकड़ बनाए रखी है।
नरेंद्र मोदी का यह रिकॉर्ड महज संख्या नहीं, बल्कि राजनीतिक परिपक्वता, जनता के विश्वास और संगठनात्मक मज़बूती का प्रमाण है। तीन लोकसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि का बदलाव, और घरेलू नीतियों में स्थायित्व—इन सबका समावेश है इस ऐतिहासिक सफर में।