Paramount Skydance Corporation और Warner Bros. Discovery, Inc (WBD) ने एक ऐतिहासिक विलय समझौते की घोषणा की है। इस समझौते के तहत Paramount, WBD का अधिग्रहण करेगा। इस डील की एंटरप्राइज वैल्यू 110 अरब डॉलर आंकी गई है, जबकि इक्विटी वैल्यू 81 अरब डॉलर है।
बयान के अनुसार, Paramount प्रति शेयर 31 डॉलर नकद के साथ “टिकिंग फीस” का भुगतान करेगा और WBD की 100% हिस्सेदारी अपने अधीन लेगा। दोनों कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सर्वसम्मति से इस सौदे को मंजूरी दे दी है। यह अधिग्रहण Q3 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है, बशर्ते नियामकीय मंजूरी और WBD शेयरधारकों की स्वीकृति मिल जाए।
इस विलय के बाद एक वैश्विक मीडिया और एंटरटेनमेंट दिग्गज कंपनी का गठन होगा, जो फिल्म, टेलीविजन, स्ट्रीमिंग और पारंपरिक प्रसारण प्लेटफॉर्म्स को एक साथ लाएगी। संयुक्त कंपनी के पास Game of Thrones, Mission Impossible, Harry Potter, Top Gun, DC Universe और SpongeBob SquarePants जैसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी का मजबूत पोर्टफोलियो होगा।
Paramount के चेयरमैन और CEO डेविड एलिसन ने कहा कि यह सौदा दो प्रतिष्ठित कंपनियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अगली पीढ़ी की मीडिया कंपनी बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं WBD के CEO डेविड ज़स्लाव ने इसे शेयरधारकों और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद करार दिया।
यह डील वैश्विक मीडिया उद्योग में प्रतिस्पर्धा और कंटेंट स्ट्रेटेजी को नई दिशा दे सकती है।



