Uttarakhand Panchayat Election Result 2025: पंचायत चुनाव 2025 के पहले चरण की मतगणना के बाद विकास खण्ड जसपुर में कई ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनाव में इस बार नए चेहरों ने बाजी मारी है।
ग्राम प्रधान पद पर विजयी उम्मीदवार
- ग्राम मेघावाला से प्रदीप कुमार ने जीत दर्ज की।
- ग्राम पतरामपुर से हरिओम राठौड़ ने विजय हासिल की।
- ग्राम आमका से तैमूर पठान विजयी रहे।
- ग्राम मनोरथपुर से बलविंदर कौर को प्रधान चुना गया।
- ग्राम भोगपुर में राजवीर कौर को जीत मिली।
- ग्राम हजीरो से वीरप्रीत कौर ने जीत दर्ज की।
क्षेत्र पंचायत सदस्य (B.D.C.) परिणाम
- पतरामपुर से हीना विजयी रहीं।
- हजीरो से त्रिलोचन सिंह को सफलता मिली।
- बडियोवाला से आसमीन जहां ने जीत दर्ज की।
- मेघावाला से शहनवाज ने बाजी मारी।
- मनोरथपुर से जसविंदर सिंह विजयी रहे।
जिला पंचायत सदस्य पद पर बड़ी बढ़त
पतरामपुर सीट से कांग्रेस की रजनी ने भाजपा उम्मीदवार रविन्द्र कौर पर 1300 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाई है। अंतिम परिणाम की पुष्टि होते ही कांग्रेस को जिला पंचायत में मजबूत स्थिति मिल सकती है।
वोटों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की सख्त निगरानी में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।