नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की इलाहाबाद बेंच ने अदाणी ग्रुप को बडी राहत देते हुए जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ ही करीब ₹14,535 करोड़ की यह डील अब आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है, जिसे रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा है।

बता दें, इस अधिग्रहण के तहत अदाणी ग्रुप को कई महत्वपूर्ण संपत्तियां मिलेंगी, जो खासतौर पर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के विकास को नई गति दे सकती हैं। डील में करीब 3,985 एकड़ प्राइम जमीन शामिल है, जिसमें Jaypee Greens, Wish Town, International Sports City और F1 ट्रैक जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

बता दें, इसके अलावा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थित चार सीमेंट प्लांट भी इस डील का हिस्सा हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 6.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) है। इससे अडानी ग्रुप की सीमेंट इंडस्ट्री में पकड़ और मजबूत होने की संभावना है।

डील के तहत एनसीआर, आगरा और मसूरी में स्थित पांच प्रीमियम होटल भी अडानी ग्रुप के पास आएंगे, जिससे कंपनी की हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी उपस्थिति बढ़ेगी। साथ ही जयप्रकाश पावर वेंचर्स में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी और यमुना एक्सप्रेसवे में भी भागीदारी इस सौदे का अहम हिस्सा है।

मानना यह है कि यह अधिग्रहण नोएडा और आसपास के रियल एस्टेट बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है। इससे अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

NCLT की मंजूरी के बाद अब अदाणी ग्रुप के लिए इस डील को लागू करना आसान हो गया है, जिससे आने वाले समय में इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट सेक्टर में नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Viral In UP : अखिलेश के छुए पैर योगी के नहीं,कुलदीप की वाइफ ने क्यों किया ऐसा,वजह आई सामने ?

शेयर करना
Exit mobile version