उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के बेटे का बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है। सोशल मीडिया पर अचानक 130 से अधिक अश्लील वीडियो वायरल हो गए, जिनमें कथित रूप से भाजपा नेत्री का बेटा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ये वीडियो अपनी पत्नी के लिए बनाता था, लेकिन इतने सारे वीडियो एक साथ कैसे लीक हुए – ये सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
मैनपुरी
➡️ BJP नेत्री के बेटे की 130 अश्लील वीडियो वायरल
➡️ महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के बेटे पर लगे गंभीर आरोप
➡️ एक साथ इतनी वीडियो लीक होने पर उठे कई सवाल
➡️ युवक की गतिविधियों को बताया जा रहा बेहद अय्याश
➡️ BJP नेत्री फ़िलहाल नहीं उठा रहीं फोन
➡️ चर्चा: क्या वीडियो खुद युवक ने… pic.twitter.com/lmrhLyiqTc— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 30, 2025
वीडियो की संख्या, अश्लीलता और तीव्रता ने लोगों को हैरान कर दिया है। मैनपुरी के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर बड़ा विवाद और हलचल देखी जा रही है। खास बात यह है कि वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेत्री ने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है और लगातार फोन कॉल्स से बच रही हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेत्री का बेटा महंगी लाइफस्टाइल और रंगीन मिजाज के लिए पहले से बदनाम था। यह भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वीडियो खुद युवक के फोन से लीक हुए या किसी अन्य ने इन क्लिप्स को जानबूझकर फैलाया। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि आपसी रंजिश या घरेलू विवाद के चलते यह डेटा सार्वजनिक किया गया।
इस प्रकरण को लेकर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। भाजपा इस मसले पर चुप्पी साधे हुए है, वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला बोल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह ट्रेंड कर रहा है और लोग कानूनी कार्रवाई और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि क्या भाजपा अपने पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करती है या मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।