Hazratganj Gang Rape Case: राजधानी लखनऊ का वो इलाका जहां चौबिसों घंटा पुलिस का पहरा रहता हैं। ये सबसे VIP माना जाता हैं। लेकिन जरा सोचिए इस इलाके में एक 13 साल की किशोरी से कुछ दरिंदे सामूहिक दुष्कर्म करते हैं… और पुलिस जो इस VIP इलाके की रखवाली करती हैं… उसको भनक तक नहीं लगती हैं। ऐसे में तो सवाल उठता हैं कि अगर इस VIP इलाके में कोई लड़की, महिला सुरक्षित नहीं हैं… तो हम कैसे कह दें कि सुरक्षित हैं। खैर आइए अब मामले को विस्तार से जान लेते हैं…
पड़ोसी युवक निकले दरिंदे
घटना UP की राजधानी हजरतगंज थाना क्षेत्र में हुई, जिसे लखनऊ का सबसे संवेदनशील और सुरक्षित जोन माना जाता है। यहां पीड़िता के पड़ोसी तीन युवकों ने उसकी मानसिक स्थिति की कमजोरी का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करते हैं। किशोरी की उम्र 13 साल हैं.. और ऊपर से उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं हैं.. फिर भी इन दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की…
क्या पुलिस वाकई गंभीर है या सिर्फ दिखावे की सुरक्षा दे रही है?
हालांकि, मामले की जानकारी पुलिस को तब होती हैं जब घटना के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। वैसे तो पुलिस का दावा हैं कि इस इलाके में हर वक्त गश्त और निगरानी रहती है, लेकिन उस वक्त ये पुलिस कहां थी जब ये घटना हुई। सवाल ये भी कि क्या पुलिस वाकई गंभीर है या सिर्फ दिखावे की सुरक्षा दे रही है? अगर VIP इलाके में ऐसा हो सकता है, तो आम इलाकों में तो और भी खतरा है। क्योंकि अभी हाल के ही दिनों में देखें को कई सारे छेड़छाड़ और रेप के मामले आए हैं वो भी इसी इलाके के पूरे प्रदेश की तो बात ही छोड़ दिजिए.. फिर हम कैसे मान ले कि पुलिस हमारी रक्षा कर रही…
पुलिस व्यवस्था में हो जवाबदेही
खैर, पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली हैं। लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाएं साबित करती है कि सिर्फ पुलिस की मौजूदगी और CCTV कैमरे महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं हैं। जब तक अपराधियों को सख्त सजा नहीं मिलती और पुलिस व्यवस्था में जवाबदेही नहीं तय होती, तब तक ऐसे मामले होते रहेंगे।