लखनऊ में लोकभवन के पास एक महिला ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिसे आत्मदाह निरोधी दस्ते ने समय रहते बचा लिया। महिला ने बैरियर के पास खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया था। घटना की सूचना मिलने पर तत्परता से आत्मदाह निरोधी दस्ता मौके पर पहुंचा और महिला की जान बचाई।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान संध्या सिंह के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षित रूप से थाना हजरतगंज ले जाया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसने अवैध कब्जा करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही महिला ने धमकी मिलने की बात भी कही।

मानकनगर थाना पुलिस ने महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी घटना की जांच की जा रही है।

Kanpur में बड़े Hawala Racket का खुलासा 850 करोड़ रुपए की हुई IDBI के खाते से निकासी | IDBI Bank

शेयर करना
Exit mobile version