चंदौली- उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में इस वक्त LPG गैस का संकट चल रहा है…ऐसे में यूपी के चंदैली जिले में लोगों की मेहनत रंग लाई है…

जहां पर LPG संकट के बीच गोबर गैस से रसोई चल रही है…125 घरों तक पाइपलाइन से बायोगैस पहुंच रही है…5 साल से सफलतापूर्वक व्यवस्था चल रही है…

जानकारी के लिए बता दें कि इलाके में 3 किलोमीटर में गैस सप्लाई नेटवर्क फैला है…और तो और एक दिन में दो बार, 3-3 घंटे गैस मिल रही है…

युवा उद्यमी चंद्रप्रकाश सिंह की पहल लोगों के काम आ रही है…150-200 गायों से बायोगैस तैयार हो रही है…महिलाओं को बड़ी राहत मिली है…

Chandauli | LPG Crisis के बीच Bio Gas Plant से चल रही रसोई, 125 घरों तक पाइपलाइन से पहुंच रही गैस

शेयर करना
Exit mobile version