भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने मार्च तिमाही (Q4FY25) में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ₹19,013 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है। इसके साथ ही LIC इस तिमाही में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली सरकारी कंपनी (PSU) बन गई है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में LIC का प्रॉफिट ₹13,763 करोड़ था। यानी इस बार कंपनी ने 38% ज्यादा मुनाफा दर्ज किया है।

LIC के बाद दूसरे नंबर पर SBI

हालांकि, तिमाही प्रॉफिट में LIC पहले नंबर पर रही, लेकिन पूरे वित्त वर्ष FY25 में SBI ने LIC से ज्यादा मुनाफा कमाया।

  • SBI का सालाना मुनाफा: ₹70,901 करोड़
  • LIC का सालाना मुनाफा: ₹48,151 करोड़
  • SBI का Q4FY25 मुनाफा: ₹18,643 करोड़

अन्य PSU कंपनियों का प्रदर्शन

  • Coal India: ₹9,604 करोड़
  • PFC (पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन): ₹8,358 करोड़
  • NTPC: ₹7,897 करोड़
  • IOC (इंडियन ऑयल): ₹7,265 करोड़
  • ONGC: ₹6,448 करोड़
  • REC Ltd: ₹4,304 करोड़
  • Power Grid: ₹4,143 करोड़
  • SAIL: ₹1,251 करोड़

शेयरों में भी उछाल

LIC के शानदार नतीजों के बाद इसके शेयरों में 28 मई को 8% की उछाल दर्ज की गई। शेयर की कीमत बढ़कर ₹942.55 हो गई और दिन में एक समय यह ₹948 तक पहुंच गई। इससे कंपनी का मार्केट वैल्यू ₹45,223 करोड़ बढ़कर ₹5.96 लाख करोड़ हो गया।

AUM और प्रीमियम में भी बढ़त

  • Assets Under Management (AUM):
    ₹54.52 लाख करोड़ (31 मार्च 2025 तक)
    पिछले साल के मुकाबले 6.45% की बढ़ोतरी
  • रिन्युअल प्रीमियम इनकम:
    ₹79,138 करोड़ (पिछले साल ₹77,368 करोड़)
  • मैनेजमेंट खर्च:
    ₹16,495 करोड़ (घटकर, पिछले साल ₹24,709 करोड़ था)

“आपकी जमानत जब्त हो जाएगी…” मंच से Amit Shah ने CM Mamata Banerjee को ये क्या कहा?

शेयर करना
Exit mobile version