New Delhi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और MS Dhoni को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Irfan Pathan का मानना है कि यह सीजन Dhoni के करियर का आखिरी IPL हो सकता है और शायद फैंस उन्हें आखिरी बार CSK की पीली जर्सी में खेलते हुए देखें।
JioHotstar पर बातचीत के दौरान इरफान पठान ने कहा कि CSK की पहचान MS Dhoni से जुड़ी हुई है और उनके बिना टीम की कल्पना करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस सीजन में Dhoni की मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम रहने वाली है। भले ही वह कितने मैच खेलें यह अभी साफ नहीं है लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी टीम को एकजुट रखने में बड़ी भूमिका निभाएगी।
पठान ने यह भी कहा कि इस बार CSK के लिए यह सीजन भावनात्मक भी हो सकता है क्योंकि टीम प्रबंधन Dhoni को शानदार विदाई देने की कोशिश करेगा। उनका मानना है कि अगर CSK इस सीजन में छठा IPL खिताब जीतती है तो यह Dhoni के लिए एक परफेक्ट फेयरवेल होगा।
गौरतलब है कि Mahendra Singh Dhoni ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार IPL चैंपियन बनाया है। 44 साल की उम्र में भी Dhoni IPL 2026 में CSK के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। वह अब तक IPL के सभी 19 सीजन का हिस्सा रह चुके हैं और लीग के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं।
CSK टीम में हाल ही में शामिल हुए खिलाड़ी Sanju Samson को लेकर भी इरफान पठान ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि Samson को CSK में खेलने का बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि वह टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होंगे। हालांकि टीम की कमान Ruturaj Gaikwad के हाथ में है लेकिन भविष्य के लिए दो या तीन खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है और इसमें Dhoni की भूमिका बेहद अहम होगी।
इस बीच टीम के अनुभवी ऑलराउंडर Ravindra Jadeja अब CSK का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें राजस्थान रॉयल्स में ट्रांसफर किया गया है। इस पर इरफान पठान ने कहा कि Jadeja की जगह भरना आसान नहीं होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर Prashant Veer इस कमी को काफी हद तक पूरा कर सकते हैं।
पठान ने कहा कि Ravindra Jadeja भी समय के साथ बड़े खिलाड़ी बने हैं। अपने शुरुआती IPL सीजन में जब वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे तब कप्तान Shane Warne ने उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया था जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। बाद में 2012 में Jadeja CSK से जुड़े और धीरे-धीरे टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो गए।
उन्होंने कहा कि Prashant Veer के साथ भी ऐसा ही हो सकता है। अगर उन्हें सीजन की शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह ज्यादातर मैच खेल सकते हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं।
इरफान पठान ने यह भी कहा कि CSK युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन माहौल देने वाली टीमों में से एक है। MS Dhoni जैसे अनुभवी खिलाड़ी और कोच Stephen Fleming की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए दबाव कम कर देती है। यही वजह है कि Kartik Sharma और Prashant Veer जैसे खिलाड़ियों के लिए CSK में खेलना सीखने और आगे बढ़ने का शानदार मौका है।















