IPL 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को बताया कि आईपीएल 2025का सीज़न अब 17 मई से दोबारा शुरू किया जाएगा। यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए रोके जाने के तीन दिन बाद लिया गया है।

10 मई को दोनों देशों के बीच युद्धविराम हो गया था, जिसके बाद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। अब 17 मई से 3 जून तक आईपीएल के बचे हुए 17 मैच खेले जाएंगे। ये मैच 6 शहरों — दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई और अहमदाबाद में होंगे। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, दो डबल-हेडर यानी दो एक दिन में दो मैच भी होंगे, जो रविवार को खेले जाएंगे।

आईपीएल के फिर से शुरू होने के बाद पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। यह मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में खेला जाएगा। आईपीएल प्लेऑफ़ मैचों के वेन्यू (स्थान)की जानकारी बीसीसीआई बाद में देगी।

आपको बता दें कि 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीच में ही रोक दिया गया था। इसी के बाद आईपीएल को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था। अब यह मैच 24 मई को जयपुर में दोबारा खेला जाएगा। आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को होगा।

आईपीएल 2025 का संशोधित शेड्यूल-

17 मई, शनिवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
18 मई, रविवार: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स – जयपुर – दोपहर 3:30 बजे
18 मई, रविवार: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स – दिल्ली – शाम 7:30 बजे
19 मई, सोमवार: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
20 मई, मंगलवार: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – दिल्ली – शाम 7:30 बजे
21 मई, बुधवार: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – मुंबई – शाम 7:30 बजे
22 मई, गुरुवार: गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स – अहमदाबाद – शाम 7:30 बजे
23 मई, शुक्रवार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे
24 मई, शनिवार: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स – जयपुर – शाम 7:30 बजे
25 मई, रविवार: गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – अहमदाबाद – शाम 3:30 बजे दोपहर 25 मई, रविवार: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – दिल्ली – शाम 7:30 बजे
26 मई, सोमवार: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस – जयपुर – शाम 7:30 बजे
27 मई, मंगलवार: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – लखनऊ – शाम 7:30 बजे
29 मई, गुरुवार: क्वालीफायर 1 – टीबीसी – शाम 7:30 बजे
30 मई, शुक्रवार: एलिमिनेटर – टीबीसी – शाम 7:30 बजे
1 जून, रविवार: क्वालीफायर 2 – टीबीसी – शाम 7:30 बजे
3 जून, मंगलवार: आईपीएल 2025 फाइनल – टीबीसी – शाम 7:30 बजे

Aparna Yadav ON Ramgopal Yadav : चाचा रामगोपाल को बहु अपर्णा यादव की खरी खरी

शेयर करना
Exit mobile version