Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद भी Carousel पोस्ट में फोटो और वीडियो का क्रम बदल सकेंगे।

अब तक Instagram पर एक बार पोस्ट करने के बाद Carousel का ऑर्डर बदलना संभव नहीं था, जिससे कई यूजर्स को परेशानी होती थी। लेकिन नए अपडेट के बाद यह काम बेहद आसान हो गया है।

Instagram के इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को:
अपने प्रोफाइल पर जाना होगा
Carousel पोस्ट को ओपन करना होगा
ऊपर दिए गए “…” मेन्यू पर टैप करना होगा
इसके बाद “Edit” ऑप्शन चुनना होगा
फिर फोटो या वीडियो को लॉन्ग प्रेस करके ड्रैग कर अपनी पसंद के अनुसार सेट करना होगा

फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Instagram ने साफ किया है कि यह फीचर सिर्फ रीऑर्डर करने के लिए है। यानी आप पहले से पोस्ट किए गए Carousel में नई फोटो या वीडियो नहीं जोड़ सकते।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में Instagram ने Carousel पोस्ट की लिमिट बढ़ाकर 20 फोटो या वीडियो कर दी थी, जिससे यूजर्स को ज्यादा कंटेंट शेयर करने का मौका मिला था।

यह नया फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा, जो अपने पोस्ट को बेहतर तरीके से प्रेजेंट करना चाहते हैं।

सपा सांसद Ramji Lal Suman ने BJP को इस मामले पर दी नसीहत, BJP हैरान!

शेयर करना
Exit mobile version