मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी केस आपको याद ही होगा….इस मामले में सोनम, उसके प्रेमी और अन्य आरोपी जेल में हैं। आरोप था कि सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की थी और बाद में गायब होने का नाटक रचा था…पुलिस जांच में सोनम की साजिश का खुलासा हो चुका है।

इस दशहरा के मौके पर इंदौर में शूर्पनखा दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान सोनम रघुवंशी समेत 11 अन्य महिलाओं के पुतले जलाने की योजना थी। इन महिलाओं पर गंभीर अपराधिक आरोप हैं। आयोजकों ने इसे समाज में बुराई के खिलाफ प्रतीकात्मक कदम बताया था।

हालांकि, सोनम की मां संगीता रघुवंशी ने इसे अपनी बेटी और परिवार की प्रतिष्ठा पर हमला बताया। उन्होंने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुतला दहन पर रोक लगाने की मांग की। सोनम की मां ने कहा कि इस तरह का आयोजन सामाजिक सौहार्द और महिलाओं के प्रति समानता के दृष्टिकोण से गलत संदेश देता है।

हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद सोनम और अन्य महिलाओं के पुतले जलाने पर रोक लगा दी। कोर्ट ने यह माना कि इस तरह का आयोजन व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर गलत संदेश दे सकता है और इसे अनुमति नहीं दी जा सकती।

इस फैसले के बाद दशहरा कार्यक्रम में महिलाओं के पुतले नहीं जलाए जाएंगे और आयोजकों को नए दिशा-निर्देशों के साथ आयोजन करना होगा।

Bahraich पहुंचे CM Yogi ने भेड़िये के हमले से प्रभावित लोगों को दी राहत राशि | UP News

शेयर करना
Exit mobile version