Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कुछ अफसरों को नई जगहों पर तैनाती मिली है, तो कुछ को अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई है। चलिए, जानते हैं किसे क्या नई जिम्मेदारी मिली है….
- समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- भूपेंद्र एस चौधरी अब आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग की कमान संभालेंगे।
- हीरा लाल को आयुक्त और निबंधक, सहकारी समितियां नियुक्त किया गया है।
- नवीन कुमार जी एस को स्टेट नोडल ऑफिसर, पीएम कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- प्रमोद कुमार उपाध्याय को आयुक्त गन्ना, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- वैभव श्रीवास्तव को पीसीडीएफ (PCDF) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
- बी. चन्द्रकला को महिला कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
- अमित कुमार सिंह को निदेशक, पंचायती राज विभाग का चार्ज मिला है।
- वहीं, प्रभु एन. सिंह को प्रतीक्षारत सूची में डाला गया है।
इस फेरबदल का मकसद है प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत बनाना और योजनाओं को ज़मीन पर बेहतर तरीके से लागू करना।
The post IAS अफसरों की कुर्सियां बदलीं… कौन गया कहाँ? जानिए पूरी लिस्ट! appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.