उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें HPCL गैस प्लांट में घुसकर दो अधिकारियों की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना मूसाझाग थाना क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) गैस प्लांट में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया हैं।
बता दें, जानकारी के मुताबिक, एक वेंडर प्लांट के अंदर घुसा और उसने प्लांट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को गोली मार दी, जिससें दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने इस संदर्भ में कहा कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदायूं में हुई इस सनसनीखेज घटना के बाद स्थानीय लोग और कर्मचारी दहशत में हैं, और पुलिस से शीघ्र न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।



