बदायूं में HPCL के दो अफसरों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मूसाझाग थाने के SHO अजय कुमार और चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में आरोपी पूर्व ऑपरेटर अजय सिंह ने HPCL यूनिट के DGM सुधीर गुप्ता और मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या की। आरोप है कि पुलिस ने पहले आरोपी को थाने में बैठाकर चाय पिलाई और हत्या की धमकी मिलने के बावजूद न तो अफसरों को सुरक्षा मुहैया कराई, न ही आरोपी को जेल भेजा।

सुधीर गुप्ता और हर्षित मिश्रा ने हत्या की धमकी मिलने के बाद पुलिस से सुरक्षा की मांग की थी। सुधीर गुप्ता ने दबाव के कारण VRS (Voluntary Retirement Scheme) का आवेदन दिया था, जबकि हर्षित मिश्रा ने ट्रांसफर का आवेदन किया था। पुलिस ने दोनों अफसरों की शिकायतों को नजरअंदाज किया और काफी समय बाद एफआईआर दर्ज की गई। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो यह दर्दनाक घटना टल सकती थी।

13  march 2026 | UP News | Uttar Pradesh Ki Taja Khabar | Samachar Yogi | Akhilesh | Politics

शेयर करना
Exit mobile version