Uttar Pradesh: जो कैंप देशभक्ति सिखाने के लिए लगाया गया था, वही कुछ छात्राओं के लिए खतरे की घंटी बन गया। परिवारवालों को उम्मीद थी कि उनकी बेटियां अनुशासन और राष्ट्र सेवा का पाठ सीखेंगी, लेकिन सोमवार की सुबह उन्हें अस्पताल की खबर मिली।

क्या हैं पूरा मामला?

हाथरस जिले के कुरावली स्थित बाबा सौदान सिंह वीरमति देवी इंटर कॉलेज में चल रहे NCC कैंप में सोमवार को खाना खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्राओं को CHC सादाबाद में भर्ती कराया गया है।

इनमें से 5 छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है। इस NCC कैंप में कुल 350 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी, नायब तहसीलदार और कोतवाल मौके पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती बच्चियों से हाल जाना। प्रशासन ने भोजन के सैम्पल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिए हैं, और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

परिजनों का कहना है कि खाने की गुणवत्ता खराब थी और खाना खाने के बाद ही बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। अब प्रशासनिक स्तर पर ये जांच का विषय है कि यह घटना लापरवाही का नतीजा थी या किसी गड़बड़ी का।

Weather Alert: सिर्फ 24 घंटे में भारी उलटफेर! | Rain Alert | Monsoon 2025 | UP Weather Update ||

शेयर करना
Exit mobile version