Happy Diwali: देशभर में आज बड़े उत्साह और उमंग के साथ दीपों का पर्व दीवाली मनाई जा रही है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर की शाम से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, इसलिए दीवाली का पर्व 20 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

इस साल सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में कुछ शर्तों के साथ पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति दी है। दीवाली केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी हर्षोल्लास से मनाई जाती है।

कब है दीवाली पूजा का शुभ मुहूर्त?

दीवाली पर पूजा के लिए शुभ समय संध्याकाल में शाम 07:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।
प्रदोष काल में पूजा का समय शाम 05:46 से 08:18 बजे तक है।
वृषभ काल में पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 07:08 से 09:03 बजे तक रहेगा।
वहीं, निशीथ काल में मां लक्ष्मी की विशेष पूजा का समय रात 11:41 से 12:31 बजे तक रहेगा।
साधक अपनी सुविधा के अनुसार इन कालों में पूजन कर सकते हैं।

दीपावली पूजन के नियम

पूजा से पूर्व मुख्य द्वार और आंगन में दीपक जलाएं ताकि घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।

पूजा से पहले घर और विशेष रूप से पूजा स्थल की साफ-सफाई करें।

स्थान को गंगाजल से पवित्र करें।

पूजा चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की नई प्रतिमाएं स्थापित करें।

ध्यान रखें, गणेश जी लक्ष्मी जी के दाईं ओर हों।

चावल या गेहूं के ऊपर मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित करें।

Diwali 2025:आज पूरे देश में दिवाली की धूम, लाखों दीयों से जगमगा उठी अयोध्‍याा, बड़ी खबरें देखिए

शेयर करना
Exit mobile version