GST: आज से नवरात्रि का त्यौहार शुरु हुआ है…और त्यौहार पर आम लोगों को बड़ा तोहफा मिला है…. देश में आज से GST की नई दरें लागू हुई है….तो अब आम लोगों को राहत मिलेगी…समान सस्ते मिलेंगे…इसके तहत अब सिर्फ 5% और 18% के दो स्लैब लागू होंगे, जिससे रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।
क्या-क्या सस्ता हुआ?
घरेलू खपत से जुड़ी चीजें जैसे दूध, दही, घी, मक्खन और पनीर सस्ती हो गई हैं।
हाथ से बनी चीजें भी अब सस्ती हो गई हैं।
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे मोबाइल, टीवी आदि भी अब सस्ते हो गए हैं।
इस बदलाव से बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि अब आम आदमी को कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती मिलेंगी।

क्या महंगा हुआ?
शराब, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू पर 40% GST लागू होगा, जो इन वस्तुओं को महंगा कर देगा।
नवरात्रि और त्योहारी सीजन में मिलेगा फायदा
जीएसटी के इस फैसले से खास तौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय बाजार में रौनक बढ़ने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘खुशियों का डबल धमाका’ करार दिया है, क्योंकि इन त्योहारों पर खास तौर पर पूजा सामग्री और मां दुर्गा की मूर्तियां सस्ती होंगी।
PM मोदी का बयान
पीएम मोदी ने इस फैसले पर कहा, “जीएसटी 2.0 न केवल आम लोगों की जेब पर बोझ कम करेगा, बल्कि यह छठ और दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों को और खास बनाएगा। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कदम है।”
बिहार विधानसभा चुनाव पर असर
इस सुधार को बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लागू किया गया है। भाजपा इसे बिहार के मतदाताओं को लुभाने की एक रणनीति के रूप में देख रही है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां छठ पूजा का खास महत्व है।
जीएसटी क्या है?
GST (वस्तु एवं सेवा कर) भारत में वस्तुओं और सेवाओं पर एकल अप्रत्यक्ष कर है, जो उत्पाद शुल्क, सेवा कर और वैट जैसे विभिन्न करों को एकीकृत करता है। यह बाजार को सरल और पारदर्शी बनाता है।