नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि जून 2025 में भारत का कुल GST संग्रह ₹1.85 लाख करोड़** रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6.2% अधिक है। हालांकि, ये आंकड़ा मई और अप्रैल की तुलना में थोड़ा कम रहा। अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.37 लाख करोड़ और मई में ₹2.01 लाख करोड़ GST कलेक्ट हुआ था।

सरकार के अनुसार, जून में सभी प्रमुख घटकों – CGST, SGST, IGST और सेस में साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह संग्रह भारत में GST लागू होने के 8 साल पूरे होने के मौके पर आया है।

8 वर्षों में टैक्स दोगुना, FY25 बना सबसे रिकॉर्ड ब्रेकिंग साल

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक,वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में भारत का कुल GST संग्रह ₹22.08 लाख करोड़ रहा। यह 5 साल पहले के ₹11.37 लाख करोड़ (FY21) से लगभग दोगुना है।

FY24 में कुल ₹20.18 लाख करोड़ का संग्रह हुआ था। FY25 में 9.4% की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, GST लागू होने (जुलाई 2017) के बाद से यह अब तक का सबसे ऊंचा सालाना कलेक्शन है

मंथली कलेक्शन में कुछ गिरावट, लेकिन रुझान सकारात्मक

हालांकि जून में संग्रह अप्रैल और मई के मुकाबले कम रहा, लेकिन साल-दर-साल बढ़ोतरी सरकार के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में स्थिरता और कर अनुपालन में सुधार को दर्शाती है।

क्या बोले अधिकारी?

वित्त मंत्रालय ने कहा कि GST के 8 साल पूरे होने पर यह साफ है कि यह कर प्रणाली अब परिपक्व हो चुकी है। करदाताओं की संख्या बढ़ी है, डिजिटल भुगतान की सुविधा से पारदर्शिता आई है और केंद्र-राज्य के बीच राजस्व बंटवारे की प्रक्रिया और बेहतर हुई है।

क्या BJP की B Team है AIMIM, Yogi-Akhilesh पर कौन सा खुलासा कर गए Asim Waqar, पूरा इंटरव्यू देखिए कल

शेयर करना
Exit mobile version