Folk Bharat : देशभर के लोक संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. जहां ‘Folk Bharat’ का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो चुका है और इस शो के प्रथम विजेता का नाम वीर सेन ‘Veer Sen’(प्रथम स्थान), समरेश चौबे ‘Samaresh Choubey’ (दूसरे स्थान) और नीरज कुमार ‘Neeraj Kumar’ (तीसरे स्थान)। इन सभी प्रतियोगियों ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। इन सभी प्रतिभागियों को भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा और सीईओ वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।

फोक संगीत का नया सितारा

महाराज गंज के वीरसेन प्रथम विजेता रहे, भारत समाचार की तरफ से उन्हे 5 लाख रुपये की राशि और द्वितीय विजेता समरेश चौबे आरा बिहार से रहे जिन्हें 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं फोक भारत सीजन 1 के तृतीय विजेता रहे कुशीनगर के नीरज प्रजापति को 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इस प्रकार फोक भारत के विजेताओं को 10 लाख रुपये की राशि दी गई। उनका परिवार और फैन्स खुशी से झूम उठे, और यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम था।

नई राह खुली, छोटे कस्बों और गांवों के लिए मौका

इस शो ने छोटे कस्बों और गांवों के लोगों के लिए एक बड़ा मौका खोला है। अब वे अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपना भविष्य बना सकते हैं। भारत समाचार ने इस शो के जरिए एक नया रास्ता खोला है, जहां से कोई भी प्रतिभागी अपनी आवाज़ से लोक संगीत की दुनिया में कदम रख सकता है।

‘Folk Bharat’ का उद्देश्य

इस शो का मुख्य उद्देश्य था भारतीय लोक संगीत को एक नई पहचान देना। शो ने विभिन्न गांवों और शहरों से आए प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान किया, ताकि वे अपनी संस्कृति और धरोहर को नए तरीके से प्रस्तुत कर सकें।

पारंपरिक गीतों में नया रंग

‘Folk Bharat’ की सबसे बड़ी विशेषता थी कि इसमें पारंपरिक लोक गीतों को एक नए अंदाज में पेश किया गया। इस बदलाव ने पुराने गीतों को जीवित किया और नए तरीके से प्रस्तुत किए गए गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भोजपुरी सुपरस्टार्स का जलवा

इस शो को होस्ट किया अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, मालिनी अवस्थी, स्वाति मिश्रा, तृप्ति शाक्या, और आलोक कुमार जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स ने। उनका अंदाज और हंसी-मज़ाक शो को और भी मजेदार बना दिया।

अगले सीजन का इंतजार

अब ‘Folk Bharat’ ने भारतीय लोक संगीत को नई दिशा दी है। अगले सीजन के लिए सभी उत्साहित हैं और कई प्रतिभागी अपनी तैयारी में जुटे हैं। अगर आप भी भारतीय लोक संगीत के प्रेमी हैं और लोक संस्कृति को सम्मान देना चाहते हैं, तो अगले सीजन को जरूर देखें। भारत समाचार चैनल पर यह शो लोक संगीत की असली खूबसूरती और ताकत को प्रदर्शित करता रहेगा।

शेयर करना
Exit mobile version