अगर आप नई इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। टाटा मोटर्स इस महीने अपनी पॉपुलर Curvv EV पर शानदार ऑफर दे रही है। अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर, कस्टमर्स को लाखों रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जिससे इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत पहले से ज़्यादा आकर्षक हो गई है।
जाने किस वेरिएंट पर मिल रहा डिस्काउंट
कंपनी के अनुसार, सबसे बड़ा ऑफर Curvv EV के Series X वेरिएंट पर दिया जा रहा है। इस मॉडल पर कुल 3.35 लाख रुपये का फायदा उठाया जा सकता है। इसमें 3 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट और 35 हजार रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है। क्रिएटिव वेरिएंट खरीदने वाले कस्टमर्स को 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस जोड़ने पर कुल फायदा 2.85 लाख रुपये हो जाता है।
वही दूसरी तरफ, Curvv EV X वेरिएंट पर 35 हजार रुपये तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और 30 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। इस तरह कुल 65 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं।
एक बार चार्ज करने पर 430 किलोमीटर तक की रेंज देता
टाटा Curvv EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है। पहला 45kWh बैटरी पैक है, जो कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर 430 किलोमीटर तक की रेंज देता है। दूसरा 55kWh बैटरी पैक लगभग 502 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है। इसे लंबी दूरी के ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
18-इंच के मिलेंगे एलॉय व्हील
Curvv EV का डिज़ाइन इसे दूसरी SUV से अलग बनाता है। आगे की तरफ, इसमें आकर्षक LED हेडलाइट्स, LED DRLs और एक बंद फ्रंट ग्रिल है। पीछे से जुड़ी LED टेललाइट्स, ढलान वाली रूफलाइन, 18-इंच के एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और रूफ स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं।
500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है
यह SUV पांच सिंगल-टोन रंगों में उपलब्ध है। इसके साथ ही इसमें 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे सीटों को फोल्ड करने पर 973 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 35 लीटर स्पेस (फ्रंट स्टोरेज) भी दिया गया है।
सेफ्टी के मामले में भी Curvv EV काफी दमदार है
कार का इंटीरियर प्रीमियम फील देता है। इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई ड्राइव मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही V2L और V2V चार्जिंग जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी भी दी गई है। सेफ्टी के मामले में भी Curvv EV काफी दमदार है। इसमें 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, हिल असिस्ट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा, SUV में लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिसमें एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। ध्यान दें कि ऑफर्स शहर, डीलर और स्टॉक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए खरीदने से पहले अपने नज़दीकी डीलरशिप से सभी ऑफ़र और शर्तें चेक कर लें।















