दुबई एयरपोर्ट पर एक बार फिर हमले की खबर सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और एयरपोर्ट परिसर के आसपास धुआं उठता देखा गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक ताजा हमलों में ईरान ने ड्रोन के जरिए बहरीन की एक इमारत को भी निशाना बनाया, जिसमें भारी नुकसान की बात कही जा रही है।
बताया जा रहा है कि बदली हुई रणनीति के तहत ईरान अब सीधे इजरायल पर हमले की बजाय खाड़ी देशों को निशाना बना रहा है। दुबई, अबू धाबी, कुवैत, बहरीन और सऊदी अरब में हमलों की आशंका से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।
स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।













