टोक्यो: दुनिया भर में लोकप्रिय एनिमेशन सीरीज डोरेमोन से जुड़े मशहूर डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। जापानी एनिमेशन स्टूडियो अजिया-डो एनिमेशन वर्क्स ने जानकारी दी कि उनका निधन 6 मार्च 2026 को फेफड़ों के कैंसर के कारण हुआ।
स्टूडियो की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शिबायामा लंबे समय तक कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ भी रहे। उन्होंने ‘डोरेमोन’ टीवी सीरीज और फिल्मों के डायरेक्शन में अहम रोल निभाया और करीब 20 साल तक इस फ्रेंचाइजी को नई बुलंदियों तक पहुंचाया।
त्सुतोमु शिबायामा ने अपने करियर की शुरुआत एनिमेशन डायरेक्टर के तौर पर की थी और ‘डोकोन्जो गेरू’ और ‘गांसो तेनसाई बाकाबोन’ जैसे शोज में काम किया। इसके अलावा उन्होंने निंटामा रांतारो, चिबी मारुको-चान और कैकेत्सु ज़ोरोरी जैसे लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी डायरेक्शन किया।
उनका अंतिम संस्कार परिवार की इच्छा के अनुसार निजी तौर पर किया गया, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए। स्टूडियो ने बताया कि अगर किसी तरह के फूल, आर्थिक सहायता या शोक संदेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे, हालांकि बाद में एक स्मृति सभा आयोजित की जाएगी।
‘डोरेमोन’ जैसी कालजयी सीरीज को नई पहचान देने वाले शिबायामा का योगदान एनिमेशन इंडस्ट्री में हमेशा याद किया जाएगा। उनकी रचनाएं आज भी ऊंचे दर्जे के दर्शकों के दिलों में खास जगह रोशन हैं।



