Diwali 2025: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और रंगों का प्रतीक है। इस खास मौके पर हर कोई अपने घर को सजाने की कोशिश करता है। आप भी दिवाली पर अपने घर के मेन गेट या बालकनी में सुंदर-सुंदर रंगोली बना सकते हैं। रंगोली न केवल घर की सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि यह शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है।

दीया रंगोली डिजाइन
दिवाली पर दीये वाली रंगोली न केवल आकर्षक लगती है बल्कि यह धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है। गोल आकार में बनाई जाने वाली दीया रंगोली सबसे आसान और सुंदर होती है। आप रंगों का इस्तेमाल करके दीये का आकार तैयार कर सकते हैं और उसके चारों ओर शुभ-लाभ, ओम या हैप्पी दिवाली जैसी शुभकामनाएं भी लिख सकते हैं। शशि द्विवेदी ने लोकल 18 से बताया कि दीये वाली रंगोली घर के मंदिर या आंगन में मिनटों में बनाई जा सकती है।

स्वास्तिक और कलश वाली दीया रंगोली
दिवाली पूजा में स्वास्तिक का चिन्ह बहुत शुभ माना जाता है। आप लाल रंग के कुमकुम या गुलाल से स्वास्तिक बना सकते हैं, और इसे रंगोली में जोड़ सकते हैं। इसके साथ दीये का डिजाइन जोड़कर इसे और आकर्षक बना सकते हैं। आप कलश और कमल के साथ भी दीया रंगोली बना सकते हैं, क्योंकि यह लक्ष्मी जी के चरण और कलश का प्रतीक होता है, जो समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

शेयर करना
Exit mobile version