Disha Patani Bareilly House: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर अचानक से कई राउंड में फायरिंग की गई है….इतनी फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई….अब सवाल ये है कि आखिर ये फायरिंग क्यों और किसने करवाई…..इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों के दिन अच्छे नहीं चल रहे है….बॉलीवुड vs गैंग खूब चल रहा है…..
चलिए अब आपको बतातें है कि दिशा पाटनी के घर पर 9 राउंड फायरिंग क्यों की गई है….और इसका खुलासा कैसे हुआ है….दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली में दिशा पाटनी का घर है….और इस घर में दिशा के माता-पिता और बहन खुशबू पाटनी रहते है….देर रात बरेली स्थित घर पर जोरदार फायरिंग होती है….जब सीसीटीवी चेक किया जाता है…तो पता चलता है…..हाइवे से आए बाइक सवार हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है….
फिर दिशा के पिता ने पुलिस में शिकायत की….इस घटना की पूरे सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलने लगी….और चर्चाओं का बाजार जैसे ही गर्म होने लगता है….इसी बीच में आ जाता है…. गोल्डी बरार गैंग….जी हां गोल्डी बरार गैंग……
बता दें कि इस गैंग का एक पोस्ट है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए है,जिसमें फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है….. माफिया रोहित गोदारा जो इस गैंग का हिस्सा है उसने ये पोस्ट किया है….उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि दिशा की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला लिया है। साथ ही पोस्ट में धमकी दी गई है कि अगर किसी ने भी संतों और धर्मों के खिलाफ टिप्पणी की तो वह उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
पोस्ट में क्या लिखा था वो भी देखिए—-‘भाइयों, ये जो आज खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग हुई है, ये कार्रवाई है। इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे आराध्य देवी-देवताओं का अपमान सहा नहीं जाएगा। यह तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार किसी ने भी या इसने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उसके घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे।’
खैर इस मामले में दिशा पाटनी के पिता ने भी बयान दिया है….और हां घटना के बाद से ही घर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है…इसी के साथ ही एसएसपी ने 5 टीमों की स्पेशल जांच टीम बनाई है….