Dhanteras 2025: आज, 18 अक्तूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन खरीदारी और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानें इस दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और खरीदारी के विशेष सुझाव।
धनतेरस पर क्या न खरीदें?
कांच की वस्तुएं – शास्त्रों में इन्हें अशुभ माना गया है, क्योंकि टूटने पर यह नकारात्मकता और दुर्भाग्य का संकेत देती हैं।
एल्यूमिनियम और लोहे के बर्तन – धार्मिक दृष्टि से अशुद्ध धातु मानी जाती हैं और धनतेरस की पवित्र ऊर्जा के अनुकूल नहीं होती।
काले रंग की वस्तुएं – काला रंग नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा माना जाता है। इसलिए काले कपड़े, जूते या अन्य काली वस्तुएं खरीदने से बचें।
तेज़ या काटने वाले उपकरण – चाकू, कैंची, तलवार आदि क्लेश और रिश्तों में कटुता का प्रतीक माने जाते हैं।
धनतेरस पर क्या खरीदें?
सोने और चांदी के सिक्के – ये समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक हैं।
पीतल, तांबे या स्टील के बर्तन – घर में शुद्धता और समृद्धि लाते हैं।
नई झाड़ू – दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का प्रतीक।
घरेलू उपकरण – मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि खरीदना शुभ माना जाता है।
नया वाहन – स्कूटर, बाइक या कार खरीदना भी फलदायी और शुभ होता है।
धनतेरस पर दीपक जलाने के साथ पूजा की विधि
धनतेरस की रात 13 दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। हर दीपक में घी, बाती और एक कौड़ी रखें। इन्हें घर के मुख्य द्वार या आंगन में जलाने से घर में धन की वृद्धि होती है और भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है।