Delhi Police News. राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर का नया नेतृत्व तय हुआ। 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी और तिहाड़ जेल के डीजी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वे IPS एसबीके सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।

गोलचा की नियुक्ति उस समय हुई जब बुधवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में चूक हुई। सरकारी आवास में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम पर हमला किया। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया।

सतीश गोलचा का अनुभव

गोलचा ने अपने करियर में दिल्ली पुलिस में कई अहम पदों पर काम किया है। वे डीसीपी, ज्वाइंट और स्पेशल CP रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने स्पेशल CP (इंटेलिजेंस) के रूप में कार्य किया और उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के समय लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा संभाला। गोलचा अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। उन्हें सख्त लेकिन व्यवहारिक अफसर के तौर पर जाना जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की नोटिफिकेशन के मुताबिक, उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

एसबीके सिंह की जगह

सतीश गोलचा IPS एसबीके सिंह की जगह दिल्ली पुलिस कमिश्नर बने हैं। सिंह को इस साल 31 जुलाई को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था। दिल्ली-यूटी काडर के 1988 बैच के अधिकारी सिंह वर्तमान में होमगार्ड के डीजी हैं और उनका रिटायरमेंट छह महीने के भीतर है। सिंह ने IPS संजय अरोड़ा की जगह कमान संभाली थी, जो 31 जुलाई को रिटायर हुए थे। गोलचा की नियुक्ति के साथ ही राजधानी में कानून व्यवस्था और सुरक्षा मामलों की निगरानी अब उनके नेतृत्व में होगी।

भतीजे Akhilesh के बाद अब चाचा Shivpal ने खोला चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा, BJP पर भी लगाए बड़े आरोप !

शेयर करना
Exit mobile version