चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। शी जिनपिंग के साथ 400 सदस्यों का बड़ा दल भी भारत आया है। दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया।
शी जिनपिंग आज शाम 5.45 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद, निवेश और व्यापार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर भी बातचीत होगी।
2016 से अबतक क्या क्या बदला
ये ब्रिक्स समिट इसलिए भी अहम है, क्योंकि आज से करीब 10 साल पहले गोवा में BRICS समिट हुई थी तब दुनिया की तीन बड़ी ताकतें भारत, रूस और चीन के प्रमुख एक साथ BRICS के मंच पर आए थे.. तब भी कई मुद्दे थे और आज भी कई बड़े मुद्दे हैं। अब 10 साल बाद साल 2026 में युद्ध, सीमा विवाद, प्रतिबंध, ऊर्जा सुरक्षा, डॉलर, भुगतान व्यवस्था के साथ ही बदलती वैश्विक ताकतों का सवाल भी जुड़ गया है।















