2019 में की थी राजन सिंह की हत्या
चंदौली ज़िले के धानापुर क्षेत्र स्थित रायपुर गांव में पुरानी दुश्मनी ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। मुटुन उर्फ राजकुमार यादव की हत्या हो गई है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में मुटुन यादव ने राजन सिंह की हत्या इसी बाजार में की थी, जिसके चलते वह लंबे समय तक जेल में बंद रहा था।
एक साल पहले ही जेल से लौटा था मुटुन यादव
मुटुन यादव हाल ही में, लगभग एक साल पहले जेल से रिहा होकर वापस लौटा था। तभी से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। अब उसके भाई ने बदले की कार्रवाई की संभावना को ज़ोर दिया है, जिससे यह हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम मानी जा रही है।
तीन दशक से ग्राम प्रधानी में था दबदबा
मुटुन यादव का गांव की राजनीति में वर्षों से दबदबा रहा है। तीन दशकों से वह ग्राम प्रधानी में प्रभावशाली भूमिका निभा रहा था, जिससे कई लोगों से उसका टकराव भी रहा।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
चंदौली पुलिस इस पूरे मामले की जांच कई कोणों से कर रही है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चली आ रही रंजिश को भी जांच का आधार बनाया गया है। मुटुन और उसके बेटे की हिस्ट्रीशीट भी पुलिस ने खोल दी है।
रायपुर गांव में तनाव, सुरक्षा कड़ी
हत्या के बाद रायपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना ना हो।