कोलकाता- पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच में एक मुद्दा काफी ज्यादा गरमा गया है.और ये विवाद CEC और UP कैडर के एक IAS के बीच में हुआ है…

दरअसल, CEC ज्ञानेश कुमार से UP कैडर के IAS अनुराग यादव भिड़ गए…इसकी वजह क्या है? बताते हैं…

चुनाव ड्यूटी के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है. उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी और वर्तमान में प्रमुख सचिव (समाज कल्याण) अनुराग यादव को वेस्ट बंगाल से चुनाव पर्यवेक्षक (Observer) पद से हटा दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान अनुराग यादव की मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से तीखी बहस हो गई. ज्ञानेश कुमार ने अनुराग से कहा “घर जाओ”…बताया जा रहा है कि CEC द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब न दे पाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. CEC ने कुछ सख्त टिप्पणी कर दी.

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान अनुराग यादव ने कथित तौर पर कहा “आप ऐसे बात नहीं कर सकते…मैने इस सेवा में 25 साल दिए हैं… जिसके बाद मामला और गरमा गया.

इस टकराव के तुरंत बाद चुनाव आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें ऑब्जर्वर पद से हटा दिया. हालांकि आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह फैसला “प्रोफेशनल इनकम्पिटेंस” के आधार पर लिया गया है, न कि सिर्फ बहस के कारण. इस घटनाक्रम को नौकरशाही के भीतर बड़े विवाद के तौर पर देखा जा रहा है…

Big Breaking | “आप ऐसे बात नहीं कर सकते…” CEC से भिड़े UP कैडर IAS अनुराग यादव

शेयर करना
Exit mobile version