सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के वरिष्ठ IRS अधिकारी अमित कुमार सिंघल और एक निजी व्यक्ति को घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने ₹45 लाख की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें ₹25 लाख की पहली किस्त लेते हुए सीबीआई ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ा।

सीबीआई द्वारा किए गए छापे में कई चौंकाने वाली बरामदगी हुई है। अधिकारी के घर से ₹1 करोड़ नकद, 3.5 किलो सोना, 2 किलो चांदी, हीरे-मोती और महंगे जवाहरात बरामद किए गए। इसके अलावा, 25 बैंक खातों और दर्जनों प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि इतनी विशाल संपत्ति और नकदी देखकर वे खुद हैरान रह गए।

अमित कुमार सिंघल के खिलाफ यह कार्रवाई देशभर में घूसखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जांच का हिस्सा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीबीआई अब मामले में और बड़े खुलासों की उम्मीद कर रही है, क्योंकि इसके तहत कई और जांच की संभावना जताई जा रही है।

TOP News : रात 10 बजे तक की बड़ी खबरें | UP News  | BSTV | Latest news |

शेयर करना
Exit mobile version