Delhi: Central Bureau of Investigation ने रिश्वतखोरी के बड़े मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामला 19 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था।

आपको बता दें कि CBI के अनुसार, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा, उप योजना अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय सहयोग व निर्यात), रक्षा उत्पादन विभाग, Ministry of Defence, भारत सरकार, पर आपराधिक साजिश और रिश्वत के गंभीर आरोप हैं। आरोप है कि दुबई स्थित एक कंपनी के इशारे पर 18 दिसंबर 2025 को ₹3 लाख की रिश्वत दी गई।

CBI द्वारा छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी

. दिल्ली स्थित आवास से: ₹3 लाख (रिश्वत की रकम) + ₹2.23 करोड़ नकद

. श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्थित आवास से: ₹10 लाख नकद

. अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज़ और सामग्री भी जब्त

आपको बता दें CBI टीम द्वारा श्रीगंगानगर, बेंगलुरु, जम्मू सहित कई स्थानों पर छापेमारी जारी रही, जबकि नई दिल्ली स्थित कार्यालय में तलाशी अभी भी जारी है।

कोडीन कफ सीरप पर सियासी संग्राम BJP पर जमकर बरसे सपा मुखिया Akhilesh Yadav | Cough syrup Case

शेयर करना
Exit mobile version