Baghpat: उत्तर प्रदेश से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पढ़ाई को लेकर हुई मामूली नोकझोंक ने एक होनहार छात्र की जान ले ली। बीएससी की पढ़ाई कर रहे युवक ने महज इस बात पर आत्महत्या कर ली कि उसकी बहन ने उसे टीवी बंद कर पढ़ाई करने को कहा।

क्या हां पूरा मामला?

बागपत जिले के शाहपुर बाणगंगा गांव में रहने वाला मनीष, बीएससी का छात्र था। जानकारी के अनुसार, मनीष टीवी देख रहा था, तभी उसकी बहन ने उसे समझाते हुए कहा कि वह टीवी बंद करके पढ़ाई पर ध्यान दे। इस बात पर मनीष को शायद गहरी चोट पहुंची और उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब परिजन ने उसे देर तक बाहर नहीं देखा तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा, जहां मनीष का शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बिनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि परिजन सदमे में हैं।

UP News | 10 बजे की बड़ी खबरें | Hindi News | Politics | PM Modi| Uttar Pradesh

शेयर करना
Exit mobile version