बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव से पहले बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में मूल निवासी महिलाओं को सरकारी पदों पर 35 फीसदी आरक्षण मिलेगा। यह आरक्षण सभी सरकारी सेवाओं और विभिन्न स्तरों के पदों पर लागू होगा।

बिहार सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

इस निर्णय से महिलाओं को सरकारी नौकरियों में सीधे नियुक्ति का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही बिहार में युवा आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई है, जो युवाओं के विकास और उनके हितों की देखभाल करेगा। यह पहल महिलाओं और युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और बिहार के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

शेयर करना
Exit mobile version