Breaking News: देश की राजनीति में बड़ा उलटफेर! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब आधिकारिक रूप से देश को नया उपराष्ट्रपति मिलने तक यह पद रिक्त हो गया है।
राजनीतिक हलचल तेज
धनखड़ का इस्तीफा ऐसे वक्त आया है जब संसद का मानसून सत्र जारी है। इस घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कुछ विपक्षी नेताओं ने इसे “राजनीतिक दबाव” का नतीजा बताया है, तो वहीं कुछ जानकार इसे “नया राजनीतिक समीकरण” कह रहे हैं।
अब आगे क्या?
भारत का उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। ऐसे में कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को सौंपी जा सकती है। साथ ही, नई नियुक्ति के लिए चुनाव प्रक्रिया पर जल्द ही चुनाव आयोग से घोषणा की उम्मीद है।