Mumbai: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Border 2’ अब जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। करीब दो महीने तक सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद यह फिल्म अब Netflix पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। मेकर्स ने इसकी OTT रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म 20 मार्च 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी।
थिएटर्स में मिला शानदार रिस्पॉन्स
‘Border 2’ को 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर इसकी मजबूत पकड़ बनी रही। अब थिएटर में सफल प्रदर्शन के बाद फिल्म OTT पर भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। जो दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए थे, वे अब 20 मार्च से Netflix पर इसे देख सकेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। पहले सप्ताह में ही ‘Border 2’ ने करीब 225 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए 200 करोड़ क्लब में जगह बना ली थी। बताया जा रहा है कि रिलीज के दो हफ्तों के भीतर ही फिल्म ने अपने बजट की लागत निकाल ली थी।
फिल्म का कुल बजट लगभग 275 करोड़ रुपये बताया गया है। तीसरे हफ्ते तक फिल्म का कलेक्शन करीब 300 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया था, जिससे यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई।
1997 की ‘Border’ का सीक्वल
‘Border 2’ साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘Border’ का सीक्वल है। इस फिल्म को नए अंदाज और नई स्टारकास्ट के साथ पेश किया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ Diljit Dosanjh, Ahan Shetty और Varun Dhawan भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
फिल्म को दर्शकों से काफी सराहना मिली, लेकिन सनी देओल के किरदार को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। थिएटर में फिल्म को मिली सफलता के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि OTT पर भी ‘Border 2’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।













