पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पहली बड़ी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 144 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जिससे राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

BJP की इस सूची में कई प्रमुख नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने हंसन सीट से निखिल बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कूचबिहार उत्तर से सुकुमार रॉय को टिकट दिया गया है। वहीं दिनहाटा सीट से अजय रॉय को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा शुभेंदु अधिकारी को लेकर है। BJP ने उन्हें दो अहम सीटों से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। पार्टी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से शुभेंदु अधिकारी को उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो सकता है।

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। BJP की इस सूची के सामने आने के बाद अब अन्य दलों की रणनीति पर भी नजर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में बाकी सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है।

सपा सांसद Dharmendra Yadav की सदन में फायर स्पीच, रेलवे बजट को लेकर सरकार पर बरसे

शेयर करना
Exit mobile version